itemtype='https://schema.org/WebPage' itemscope='itemscope' class="wp-singular page-template-default page page-id-406 wp-custom-logo wp-theme-astra ast-desktop ast-plain-container ast-no-sidebar astra-4.11.3 group-blog ast-single-post ast-inherit-site-logo-transparent ast-hfb-header ast-normal-title-enabled">
Broccoli Farming

Broccoli Seed Information: ब्रोकली की खेती जानें, नर्सरी में पौध तैयार करने का समय और तरीका

Broccoli Seed Information: सब्जियों में ब्रोकली की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। कई तरह के पोषक तत्वों वाली इस सब्जी की बाजार मांग काफी रहती है। इसे बड़े-बड़े मॉल्स और बाजारों में बेचा जाता है। कई बड़ी होटलों में इसकी सब्जी लोग बड़े चाव से खाते हैं। बोकली गोभी की तरह दिखाती है लेकिन पोष्ट्रिकता की दृष्टि से साधारण गोभी से कई अधिक फायदेमंद होती है। ब्रोकली की खेती के लिए नर्सरी तैयार करने का ये उचित समय है। सामान्यत: ब्रोकली की नर्सरी तैयार करने का सबसे अच्छा समय सितंबर-अक्टूबर का महीना माना जाता है। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगस्त-सितंबर महीने में इसकी नर्सरी तैयार की जाती है।

ब्रोकली के बीज चाहिए तो यहां क्लिक करें…..

ब्रोकली में इस तरह करें सिंचाई व्यवस्था

ब्रोकली की फसल को आवश्यतानुसार सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसके लिए हर 10-15 दिन के अंतराल में फसल की सिंचाई की जानी चाहिए। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि खेत में सिंचाई के समय पानी इक्ट्ठा नहीं हो। क्योंकि खेत में अधिक पानी जमा होने पर बोकली की फसल खराब हो सकती है। इसलिए खेत में जल निकास की व्यवस्था को दुरूस्त रखना चाहिए।

Scroll to Top